NewsFree365
--°
Business
1 views

BYD Seal U Plug-in Hybrid SUV भारत में हुई स्पॉट, पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी EV टेक्नोलॉजी

बीवाईडी की सील यू प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी को भारत में फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे साफ है कि कंपनी अब सिर्फ इलेक्ट्रिक नहीं, हाइब्रिड सेगमेंट पर भी दांव लगा रही है। इलेक्ट्रिक कारों के बाद अब BYD की इस नई SUV में क्या खास…

BYD Seal U Plug-in Hybrid SUV भारत में हुई स्पॉट, पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी EV टेक्नोलॉजी
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों के साथ अब प्लग-इन हाइब्रिड कारों की मांग भी बढ़ने लगी है। कंपनियां इस नए सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं। हाल ही में JSW-MG ने Hector Tomahawk को लॉन्च किया है, जो एक प्लग-इन हाइब्रिड कार है। वहीं, अब BYD भी इस सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है।

BYD ने भारत में अब तक सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च की हैं, लेकिन अब कंपनी एक हाइब्रिड कार लाने वाली है। हाल ही में BYD Seal U Plug-in Hybrid SUV को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह इस साल दूसरी बार है जब इस कार को भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए स्पॉट किया गया है।

भारत में BYD की पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार हो सकती है

कयास लगाए जा रहे हैं कि BYD Seal U Plug-in Hybrid SUV कंपनी की भारत में पहली प्लग-इन हाइब्रिड कार हो सकती है। साइज के मामले में यह कार Mahindra XEV 9e के आसपास है।

इसकी लंबाई 4775 mm, चौड़ाई 1890 mm और ऊंचाई 1670 mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2765 mm है। कुछ इंटरनेशनल मार्केट में यह कार Sealion 6 नाम से भी बिकती है।

इंजन और बैटरी दोनों का मिलेगा कॉम्बिनेशन

BYD Seal U Plug-in Hybrid SUV में कंपनी की DM-i Super Technology मिलेगी। यह BYD का खुद का प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम है।

इसमें 1.5 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर, स्टार्टर जनरेटर और बैटरी पैक मिलेगा। इंटरनेशनल मार्केट में यह कार फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प के साथ आती है।

यह कार 323 hp तक की पावर और 550 Nm तक का टॉर्क देने में सक्षम है। इलेक्ट्रिक मोड में यह 126 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज देती है। इसमें 18.3 kWh की बैटरी मिलती है, जो 35 मिनट में 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

1080 km तक की कंबाइंड रेंज

BYD Seal U Plug-in Hybrid SUV की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबी रेंज है। हाइब्रिड सिस्टम के साथ यह कार 1080 किलोमीटर तक की कंबाइंड रेंज देने का दावा करती है।

Image from article: BYD Seal U Plug-in Hybrid SUV भारत में हुई स्पॉट, पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी EV टेक्नोलॉजी

प्रतीकात्मक तस्वीर
भारत में लॉन्च से पहले कंपनी इस कार को रिइंजीनियर कर सकती है, जिससे इसमें बेहतर रेंज और पावर मिलने की उम्मीद है।

कैसे काम करता है BYD का DM-i सिस्टम?

BYD का DM-i सिस्टम इलेक्ट्रिक फर्स्ट अप्रोच पर काम करता है। इसका मतलब है कि कार ज्यादातर समय इलेक्ट्रिक मोटर से चलती है। पेट्रोल इंजन बैटरी चार्ज करने के लिए जनरेटर की तरह काम करता है।

जब कार को ज्यादा पावर की जरूरत होती है, तब पेट्रोल इंजन सीधे पहियों को पावर देना शुरू करता है। हाइब्रिड सिस्टम जरूरत के हिसाब से खुद ही EV और हाइब्रिड मोड के बीच स्विच करता है।

Tata और Mahindra के लिए बढ़ सकती है चुनौती

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अभी Tata और Mahindra का दबदबा है। ऐसे में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी वाली कारों की बढ़ती संख्या इन कंपनियों के लिए चुनौती बढ़ा सकती है।

हालांकि, BYD Seal U Plug-in Hybrid SUV की कीमत इसकी सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है। क्योंकि यह कार भारत में लोकली तैयार नहीं होगी, इसलिए इसकी कीमत ज्यादा रहने की संभावना है। अनुमान है कि कंपनी इसे करीब ₹45-50 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

Bazaar Verified Source

Reported by @BT_Bazaar · Syndicated via official news feed

Explore all Business stories

Syndicated feed content with full publisher credit.

Business Desk

More in Business

Continue reading verified coverage and related developments on this desk.

View All