NewsFree365
--°
India
1 views

IndianOil, BPCL या HPCL में भरवाते हैं पेट्रोल? ये Fuel Credit Cards दिला सकते हैं शानदार बचत और रिवॉर्ड

पेट्रोल-डीजल पर हर महीने होने वाला खर्च आपके बजट पर भारी पड़ता है, तो सही Fuel Credit Card चुनना फायदेमंद हो सकता है। IndianOil, BPCL और HPCL के लिए अलग-अलग कार्ड बेहतर रिवॉर्ड, फ्यूल सरचार्ज छूट और अन्य लाभ देते हैं। जानिए आपके खर्च के…

IndianOil, BPCL या HPCL में भरवाते हैं पेट्रोल? ये Fuel Credit Cards दिला सकते हैं शानदार बचत और रिवॉर्ड
Best Fuel Credit Cards: अगर आप पेट्रोल-डीजल पर हर महीने अच्छी रकम खर्च करते हैं, तो सही Fuel Credit Card चुनकर अच्छी बचत की जा सकती है। हालांकि, हर कार्ड पर मिलने वाला फायदा अलग है। कुछ कार्ड खास तौर पर IndianOil के लिए बेहतर हैं, तो कुछ BPCL या HPCL ग्राहकों के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं। इसके अलावा एनुअल फीस, रिवॉर्ड पॉइंट्स की लिमिट और फ्यूल सरचार्ज वेवर जैसी चीजों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

IndianOil RBL Bank XTRA Card

अगर आपका ज्यादातर पेट्रोल-डीजल खर्च IndianOil के पेट्रोल पंपों पर होता है, तो IndianOil RBL Bank XTRA सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस कार्ड पर ₹100 के एलिजिबल IndianOil फ्यूल खर्च पर 15 Fuel Points मिलते हैं। एक Fuel Point की वैल्यू ₹0.50 है। इस हिसाब से फ्यूल पर 7.5% तक वैल्यू बैक मिलता है।

इसके अलावा 1% Fuel Surcharge Waiver भी मिलता है। इस तरह कंपनी 8.5% तक का फ्यूल बेनिफिट का विज्ञापन करती है।हालांकि, इसे अनलिमिटेड 8.5% कैशबैक नहीं समझना चाहिए।

Image from article: IndianOil, BPCL या HPCL में भरवाते हैं पेट्रोल? ये Fuel Credit Cards दिला सकते हैं शानदार बचत और रिवॉर्ड

Fuel Points पर हर महीने 2,000 points की लिमिट है। इसके हिसाब से करीब ₹13,333 के मंथली IOCL फ्यूल खर्च तक 7.5% रिवॉर्ड कंपोनेंट का पूरा फायदा लिया जा सकता है।

इस कार्ड की सालाना फीस ₹1,500 + GST है। अगर कार्डधारक साल में ₹2.75 लाख खर्च करता है तो सालाना फीस माफ हो जाता है।  इसके अलावा ₹75,000 के तिमाही खर्च पर 1,000 Fuel Points का माइलस्टोन बेनिफिट भी मिलता है।

BPCL SBI Card OCTANE

अगर आप BPCL के पेट्रोल पंप पर ज्यादा फ्यूल भरवाते हैं तो BPCL SBI Card OCTANE एक अच्छा ऑप्शन है। इस कार्ड पर BPCL फ्यूल खर्च पर ₹100 पर 25 Reward Points मिलते हैं। Reward Points की वैल्यू के हिसाब से फ्यूल पर 7.25% तक वैल्यू बैक मिलता है।

इसके साथ 1% Fuel Surcharge Waiver भी मिलता है। फ्यूल रिवॉर्ड की अधिकतम लिमिट 2,500 रिवॉर्ड पॉइंट प्रति स्टेटमेंट साइकिल है। इसका मतलब करीब ₹10,000 तक के मंथली फ्यूल खर्च पर एक्सेलेरेटेड फ्यूल रिवॉर्ड का पूरा फायदा लिया जा सकता है।

Image from article: IndianOil, BPCL या HPCL में भरवाते हैं पेट्रोल? ये Fuel Credit Cards दिला सकते हैं शानदार बचत और रिवॉर्ड

इस कार्ड की सालाना फीस ₹1,499 + GST है। अगर साल में ₹2 लाख खर्च किए जाते हैं तो सालाना फीस माफ हो जाता है। BPCL फ्यूल के अलावा किराना सामान, खान-पान, फिल्में और डिपार्टमेंटल स्टोर पर भी 10X रिवॉर्ड पॉइंट देता है।

ICICI HPCL Super Saver Card

HPCL के पेट्रोल पंप इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए ICICI HPCL Super Saver एक कम एनुअल फीस वाला ऑप्शन है। इस कार्ड पर HPCL के पेट्रोल पंप पर 4% कैशबैक मिलता है। इसके अलावा 1% Fuel Surcharge Waiver मिलता है। इस तरह फ्यूल पर कुल बेनिफिट 5% तक हो सकता है।

कैशबैक की मंथली लिमिट ₹200 है। HP Pay ऐप से फ्यूल पेमेंट करने पर अतिरिक्त Happy Coins बेनिफिट भी उपलब्ध है। Fuel Surcharge Waiver ₹400 से ₹4,000 तक के ट्रांजैक्शन पर लागू होता है।

Image from article: IndianOil, BPCL या HPCL में भरवाते हैं पेट्रोल? ये Fuel Credit Cards दिला सकते हैं शानदार बचत और रिवॉर्ड

इस कार्ड की सालाना फीस ₹500 + GST है। साल में ₹1.5 लाख खर्च करने पर सालाना फीस माफ हो जाता है। इसके अलावा रोजमर्रा की जरूरी चीजों जैसे बिजली-पानी के बिल, किराना सामान और डिपार्टमेंटल स्टोर में खर्च करने पर 5% कैशबैक मिलती है, जिसकी मंथली लिमिट ₹200 है। कार्ड में Roadside Assistance और फिल्म से जुड़े लाभ भी दिए जाते हैं। एयरपोर्ट लाउंज की सुविधा के लिए खर्च से जुड़ी शर्तें लागू होती हैं।

IDFC FIRST Power+ Credit Card

HPCL ग्राहकों के लिए IDFC FIRST Power+ भी एक अच्छा ऑप्शन है। इस कार्ड पर HPCL फ्यूल पर ₹150 के खर्च पर 30 Reward Points मिलते हैं।

Reward Points की वैल्यू के हिसाब से यह 5% सेविंग के बराबर है। इस कार्ड की एनुअल फीस ₹499 + GST है। इसके अलावा HP Pay के जरिए एलिजिबल फ्यूल ट्रांजैक्शन करने पर 1.5% Happy Coins बेनिफिट मिलता है। इस हिसाब से कुल बेनिफिट्स 6.5% की हो जाती है।

इसकी सीमा ₹10,000 मंथली स्पेंड तक है और अधिकतम 600 Happy Coins मिलते हैं।

इस बेनिफिट की सीमा ₹12,000 प्रति स्टेटमेंट साइकिल के एलिजिबल HPCL फ्यूल खर्च तक है और अधिकतम 2,400 Reward Points मिलते हैं। एक Reward Point की वैल्यू ₹0.25 है।

Image from article: IndianOil, BPCL या HPCL में भरवाते हैं पेट्रोल? ये Fuel Credit Cards दिला सकते हैं शानदार बचत और रिवॉर्ड

IndianOil HDFC Bank Credit Card

अगर आप IndianOil पर fuel भरवाने के साथ ग्रोसरी और बिल पेमेंट भी क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो IndianOil HDFC Bank Credit Card एक प्रैकटिकल ऑप्शन हो सकता है।

इस कार्ड पर IOCL फ्यूल पर 5% Fuel Points मिलते हैं। इसके अलावा ग्रोसरी और बिल पेमेंट पर भी 5% Fuel Points मिलते हैं। दूसरे एलिजिबल खरीद पर ₹150 के खर्च पर 1 Fuel Point मिलता है।

Image from article: IndianOil, BPCL या HPCL में भरवाते हैं पेट्रोल? ये Fuel Credit Cards दिला सकते हैं शानदार बचत और रिवॉर्ड

Fuel Points को IOCL फ्यूल के लिए रिडीम किया जा सकता है। कार्ड पर 1% Fuel Surcharge Waiver भी मिलता है। इसकी सालाना फीस ₹500 है। साल में ₹50,000 खर्च करने पर सालाना फीस माफ हो जाती है।

IndianOil Kotak Credit Card

IndianOil ग्राहकों के लिए IndianOil Kotak Credit Card भी एक कम फीस के साथ आने वाला अच्छा कार्ड है। इसमें IOCL फ्यूल पर 5% तक सेविंग मिलती है। ग्रोसरी और डायनिंग पर 2% बेनिफिट दिया जाता है।

इस कार्ड की सालाना फीस करीब ₹449 + GST है। इसलिए जिन लोगों का IndianOil पर फ्यूल खर्च बहुत ज्यादा नहीं है, उनके लिए कम एनुअल फीस वाला यह कार्ड एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Image from article: IndianOil, BPCL या HPCL में भरवाते हैं पेट्रोल? ये Fuel Credit Cards दिला सकते हैं शानदार बचत और रिवॉर्ड

BPCL SBI Card

अगर BPCL आपका पसंदीदा फ्यूल ब्रांड है लेकिन आप ₹1,499 एनुअल फीस वाला OCTANE कार्ड नहीं लेना चाहते, तो रेगुलर BPCL SBI Card आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस कार्ड पर BPCL फ्यूल पर 4.25% तक वैल्यू बैक मिलता है। इसमें 3.25% रिवॉर्ड और 1% Fuel Surcharge Waiver शामिल है।

BPCL फ्यूल ट्रांजैक्शन पर ₹4,000 तक की लिमिट है और Surcharge Waiver की अधिकतम लिमिट ₹100 प्रति महीने है। किराना, बाहर खाना, फिल्मों और डिपार्टमेंटल स्टोर पर हर ₹100 खर्च करने पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं। इस कार्ड की सालाना फीस ₹499 + GST है। साल में ₹1 लाख खर्च करने पर सालाना फीस माफ हो जाता है।

Image from article: IndianOil, BPCL या HPCL में भरवाते हैं पेट्रोल? ये Fuel Credit Cards दिला सकते हैं शानदार बचत और रिवॉर्ड

Bazaar Verified Source

Reported by @BT_Bazaar · Syndicated via official news feed

Explore all India stories

Syndicated feed content with full publisher credit.

India Desk

More in India

Continue reading verified coverage and related developments on this desk.

View All